ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

थानेदार की नौकरानी को लेकर भागा ड्राइवर, दो राज्यों की पुलिस ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा

25-Jan-2021 04:43 PM

KAIMUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक थानेदार का ड्राइवर उसकी नौकरानी को लेकर फरार हो गया. जिसके बाद इतना हंगामा हुआ कि दो राज्यों की पुलिस उसे ढूंढने में लग गई. आखिरकार पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को गिरफ्तार किया. 


मामला बिहार के कैमूर जिले का है. जहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो एक थानेदार का ड्राइवर बताया जा रहा है. इस मामले में खुलासा हुआ है कि जिस ड्राइवर जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है, वह रांची के एक थानेदार के यहां जितेंद्र ड्राइवर के रूप में नौकरी करता था. इस बीच ड्राइवर को थानेदार के यहां काम करने वाली उसकी नौकरानी से प्यार हो गया. 


बताया जा रहा है कि एक दिन थानेदार ने काफी भरोसा कर के अपने ड्राइवर को 5 लाख रुपये धनबाद पहुंचाने को दिया. 5 लाख रूपये देखते ही ड्राइवर की नियत बदल गई. जिस नौकरानी से वह प्यार करता था, स्कॉर्पियों गाड़ी में उसे लेकर वह फरार हो गया. दोनों भागकर बिहार आ गए. धनबाद पैसा नहीं पहुंचने पर थाना प्रभारी ने चालक जितेंद्र के मोबाइल पर फोन किया तो नंबर ऑफ बताने लगा. शक होने पर थाना प्रभारी ने जीपीएस की मदद ली, जिसमें जितेंद्र की लोकेशन भभुआ में मिली. 


आखिरकार सोमवार को आरोपी ड्राइवर जितेंद्र को भभुआ के दुर्गावती थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ड्राइवर जितेंद्र नौकरानी के साथ रांची से स्कॉर्पियो और पैसा लेकर बिहार आया था. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि झारखंड के रांची जिले के पंडरा थाना क्षेत्र के इटकी गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह का बेटा जितेंद्र कुमार सिंह मंडरा ओपी थाना प्रभारी पृथ्वी सैन्य दास का निजी चालक था. 


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी.  चालक को स्कॉर्पियो गाड़ी व नकद रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.