RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
17-Mar-2020 10:04 PM
SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराधी पुलिसवालों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. उनका खौफ बढ़ता जा रहा है. वे अब आम आदमी ही नहीं, पुलिस वालों को भी टारगेट कर रहे हैं. ताजा मामला सहरसा जिले का है. जहां एक थानाध्यक्ष के घर में हथियार लेकर घुसे बदमाश 4 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सहरसा जिले के सदर इलाके की है. जहां नरियार मोहल्ले में हथियारों से लैस नकाबपोश डकैत कैश समेत लगभग चार लाख की संपत्ति थानेदार के घर से लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी पहुंच गए. डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची, लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली हैं. थानेदार की पोस्टिंग कटिहार में है. जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के प्राणपुर में पदस्थापित थानेदार के सहरसा स्थित घर पर बीती रात डकैतों ने धावा बोला. बदमाश घर में से दो लाख नकद और दो लाख के गहने लूटकर फरार हो गए.
सात हथियारबंद डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष के ससुर रामबहादुर सिंह ने बताया कि वह और उनकी बेटी रेणु घर पर थी. मेन दरवाजा खुलासा था. शाम करीब साढ़े सात बजे हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए. बदमाशों ने हथियार के बल पर दोनों को कब्जे में कर लूटपाट की. शोर मचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी.
वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. सहरसा सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पीडि़त के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. कुछ संदिग्धों को थाना लाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह भी सहरसा पहुंच गए हैं.