बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
30-Nov-2022 01:23 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में आए दिन बलात्कार, हत्या, लूट -पाट की घटनाएं होती रहती है। इसी कड़ी में अब बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने लाखों रुपए के मोबाइल सहित नगदी की चोरी की गई है। हालांकि, यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में नगर थाना इलाके के टुडे मार्केट के अपराधियों ने लूट- पाट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने कचहरी चौक के पास सिटी टाइम्स दूकान में ताला काटकर दुकान के अंदर चोर दाखिल हुआ और दूकान में रखे सभी मोबाइल और मोबाइल के पार्ट्स की चोरी कर ली।अपराधियों ने दूकान से करीब 55 लाख मुल्य के मोबाइल और नगद करीब ₹50000 की चोरी कर ली है।
इस घटना को लेकर सिटी टाइम्स के मालिक मोहम्मद उम्मीद ने बताया कि उनके दुकान से करीब सुबह 2:45 के पास लगभग 55 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल के चोरी कर ली गई है। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वहीं, उनसे यह भी आरोप लगाया है कि जब हमारे तरफ से इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई तबसे एक घटने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जबकि घटनास्थल के थाने की दूरी महज 500 मीटर है। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। हालांकि, किसी तरह से पुलिस बल द्वारा पहुंचकर मामले को शांत करवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
गौरतलब हो कि, बिहार का बेगूसराय इन दिनों अपराधियों के नजर में हॉटस्पोर्ट बना हुआ है। यहां हर दिन अपराधियों द्वारा किसी न किसी तरह के घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस तरह से बढ़ते अपराध के ग्राफ ने जिला के पुलिस महकमे के नाकों में भी दम कर रखा है। इसको लेकर जिला पुलिस टीम द्वारा तरह - तरह के योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है।