ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल

थाने पहुंचा I.N.D.I गठबंधन की रैली में मारपीट का मामला, कांग्रेस कैंडिडेट के भाई ने दर्ज कराया केस

22-Apr-2024 07:41 PM

By First Bihar

RANCHI: रविवार को रांची के प्रभाततारा मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली में आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई थी। चतरा में टिकट बंटवारे को लेकर हुई झड़प के मामले में चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी ने रांची के धुर्वा थाना में केस दर्ज कराया है।


मारपीट की धाराओं के तहत धुर्वा थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, प्रभाततारा मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली में करीब ढाई बजे 20 से 25 लोग काला बिल्ला लगाकर पहुंचे और इंडी गठबंधन का विरोध करने लगे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने डंडे से उनके सिर पर वार किया। आरोप है कि हमला करने वाला प्रभु दयाल नाम का शख्स था जिसके साथ उसके समर्थक काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे थे।


उधर, भारतीय जनता पार्टी ने इंडी गठबंधन की इस रैली को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इंडी गठबंधन में शामिल दलों ने इस रैली में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस रैली में भारी मात्रा में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे।