ब्रेकिंग न्यूज़

मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका

Home / news / थाने में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश : गंभीर हालत में पावापुरी...

थाने में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश : गंभीर हालत में पावापुरी विम्स रेफर

20-May-2024 04:12 PM

By First Bihar

NAWADA : एक आपराधिक मामले में पुलिस हिरासत में लिए गये युवक ने नवादा के परनाडाबर थाने में आत्महत्या की कोशिश की है। युवक ने गमछा से गले में फंदा लगाकर सुसाइड का प्रयास किया है। तभी पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई तो उसे ऐसा करने से रोका गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी विम्स के लिए रेफर कर दिया है। 


परनाडाबर थाने के थानाध्यक्ष रंजय चौधरी ने बताया कि डायल- 112 की टीम ने मझौलिया गांव से युवक-युवती के मामले में उसे थाने के सुपुर्द किया था। युवक की पहचान बेनीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। जहां पूछताछ के लिए उसे कंप्यूटर रूम में रखा गया था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की नजर हटते ही युवक ने खिड़की के सहारे गमछे से फांसी से लटकने का प्रयास किया। जिसे समय रहते बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक का इलाज पावापुरी के विम्स में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।