ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / गायब पत्‍नी को ढूंढता हुआ दोस्‍त के घर पहुंचा पति, बंद फ्लैट में...

गायब पत्‍नी को ढूंढता हुआ दोस्‍त के घर पहुंचा पति, बंद फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिले दोनों के शव

21-Nov-2020 01:47 PM

DESK : एक शख्स की पत्नी पिछले 17 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई. जब सभी जगह खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उसने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. 

दो दिन बाद शख्स ने अपने साथ काम करने वाले दोस्त को फोन लगाया लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया, जिसके बाद वह शख्स उसके घर गया तो देखा कि दरवाजा खुला है. वह शख्स अंदर गया तो देखा कि उसकी पत्नी और दोस्त दोनों की बॉडी सड़ी-गली हालत में पड़ी है. यह सनसनीखेज घटना महाराष्‍ट्र के ठाणे के अंबरनाथ की है.

बताया जाता है कि मृतका जयंती शाह, संदीप सक्सेना और अजीत अंबरनाथ में एक निजी फर्म में काम करते हैं.अजीत की पत्नी जयंती 17 नवंबर से लापता थी. सक्सेना अक्सर अजीत के घर जाता था और 17 नवंबर से वह भी उसका फोन नहीं उठा रहा था. जिसके बाद अजित सक्सेना के घर अंबरनाथ पूर्व में प्रसादम रेजीडेंसी में  जा पहुंचा तो देखा कि जंयती और सक्सेना की लाश फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिली. 

शव देखने से प्रतित होता है कि सक्सेना ने पहले जयंति की हत्या की और फिर स्टोन ग्राइंडर से अपने गले को काट लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सक्सेना और अजीत, अंबरनाथ में एक निजी फर्म में काम करते हैं. सक्सेना नियमित रूप से अजीत के घर आता था और उनकी पत्नी जयंती की उससे दोस्‍ती हो गई थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.