Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Jan-2024 12:52 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां थाने के लॉकअप से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। फरार युवक को पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए। करीब 12 घंटे की भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना बिहरा थाने की है।
दरअसल, बिहरा थाना से बुधवार की सुबह एक बंदी फरार हो गया, जिसके बाद हडकंप मच गया। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए बिहरा थाना पुलिस ने जगह-जगह पर छापेमारी शुरू कर दी। मंगलवार की देर शाम पटोरी चौक के पास एक बाइक पर सवार दो लड़कों को बिहरा पुलिस ने पकड़ा था। बाइक सवार व्यक्ति नशे की हालत में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने बाइक पर रखे करीब पांच लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को थाने ले गई।
बुधवार की सुबह करीब 6 बजे शौचालय का बहाना बनाकर मटियानी बेला निवासी लक्ष्मी राम चौकीदार के साथ शौचालय की ओर गया और वहां से चकमा देकर फरार हो गया। चौकीदार द्वारा घटना की जानकारी देने पर बिहरा पुलिस सक्रिय हुई और फरार बंदी की गिरफ्तारी में जुट गई। बिहरा थाना हाजत से कैदी के फरार होने की चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैल गई।
बिहरा पुलिस द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी फरार बंदी की बरामदगी में सहायता करने का आग्रह किया। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा भी काफी प्रयास किया गया। बंदी के भागने के मामले में सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना से बिहरा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।