ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

10-Jul-2024 05:40 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI/BANKA/BHAGALPUR: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम एक साथ तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। भागलपुर, बांका और बेगूसराय में छापेमारी की जा रही है। मामला बांका के शंभूगंज थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से जुड़ा हुआ है। 


थानेदार ब्रजेश का निजी आवास बेगूसराय के बाघी में है। जहां अचानक निगरानी की टीम ने रेड मारी। थानेदार के घर में  फिलहाल छापेमारी चल रही है। बता दें कि थानेदार ब्रजेश कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। चकिया थाना इलाके के अमरपुर के वो रहने वाले हैं। बेगूसराय स्थित उनके आवास में आज निगरानी की टीम ने दस्तक दी। 


5 घंटे से छापेमारी चल रही है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि घर से क्या कुछ बरामद किया गया है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके मोबाइल को भी बंद कराया गया है। विजिलेंस के अधिकारी घर में रखे कागजातों को खंगालने में जुटे हैं। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास के अलावे बांका में सरकारी आवास और भागलपुर में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। सोने के आभूषण और ढाई लाख नकद बरामद होने की बात सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति का 69 लाख रुपये का यह मामला है।   news imagenews imagenews imagenews image

news image