ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल REVENUE DEPARMENT UPDATE: आपका भी है जमीन खरीदने का प्लान तो फटाफट कर लें यह काम, MVR में हो रहा बड़ा बदलाव; खर्च होंगे अधिक पैसे Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 3 मामलों पर कल होगी सुनवाई NEET student death : नीट छात्रा मौत मामले को CBI ने अपने हाथों में लिया , स्पेशल केस के तौर पर किया रजिस्टर; जानिए क्या है केस नंबर Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

थानाध्यक्ष करता था गंदी बात, महिला कॉन्स्टेबल के आरोप के बाद एसपी ने किया लाइन हाजिर

थानाध्यक्ष करता था गंदी बात, महिला कॉन्स्टेबल के आरोप के बाद एसपी ने किया लाइन हाजिर

18-May-2021 09:41 AM

 DESK: जब कोई व्यक्ति किसी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है तब वो न्याय के लिए पुलिस के पास गुहार लगाता है लेकिन जब कोई पुलिस ही ऐसा करने लगे तब क्या उम्मीद लगाई जा सकती है। हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना की जहां हाल ही में ही ट्रासफर होकर आईं एक महिला कॉन्सटेबल के साथ थानाध्यक्ष ने घिनौनी हरकत की। 


यह आरोप खुद महिला कॉन्सटेबल ने थानाध्यक्ष पर लगाया है। महिला पुलिस ने एक आवेदन एसपी को सौंपा। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के लिए आंतरिक विवाद कमेटी को सौंपा गया है। वही इस प्रकरण के बाद पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल छुट्टी पर चली गयी है। 

 

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना में हाल ही में पदस्थापित हुईं एक महिला सिपाही ने समस्तीपुर एसपी को दो सप्ताह पहले एक आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने अपने थाना प्रभारी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। महिला सिपाही ने कहा था कि थाना प्रभारी सुमन कुमार घिनौनी हरकत करते हैं। बेवक्त फोन कर फूहड़ बातें करते है और अश्लील मैसेज भेजने की उनकी आदत बनती जा रही है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


महिला सिपाही ने बताया कि कुछ ही दिनों के बाद उसकी शादी होने वाली है। ऐसी आशंका जता रही हैं कि इन बातों का शादी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। अपने आवेदन के साथ पीड़िता ने भेजे गए मैसेज और फोन बातचीत के साक्ष्य भी पेश किए। आरोप की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लाे ने आरोपित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।


 वही आरोपी थाना प्रभारी ने बताया कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। जांच टीम गठित की गयी है उम्मीद हैं कि जांच रिपोर्ट के आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। फिलहाल एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लाे ने आरोपित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।