ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

थाने में लड़की ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश, मोबाइल चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तार

20-Sep-2019 06:57 PM

BEGUSARAI: मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवती ने थाना के हाजत में जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की. उसकी स्थिति खराब होते ही पुलिस ने इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इलाज के दौरान जहर खाने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है. युवती को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. 

मोबाइल चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तार

युवती को मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती गिरफ्तारी की गई. इसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लेकर हाजत में बंद किया गया था. आधा घंटा हिरासत में रहने के बाद युवती ने अपने कपड़े बदलने की इच्छा जताई. इसे कपड़े बदल लेने की अनुमति दी गई. थानाध्यक्ष ने आशंका जताई है कि पूर्व से अपने घर से छुपाकर जहर लाई इस युवती ने कपड़े बदलने का बहाना बनाकर जहर खा लिया या गिरफ्तारी से पूर्व ही इसने अपने घर में ही जहर खाया होगा। इसकी जांच की जाएगी। 

बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट