ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

ठाकुर और सनातन पर मचे घमासान के बीच तेजस्वी के विधायक महिलाओं को देने लगे शिव चर्चा का ज्ञान; जानिए क्या है पूरा मामला

01-Oct-2023 09:24 AM

By First Bihar

SARAN : बिहार की राजनीति इन दिनों कई मुद्दों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है।  यहां फिलहाल ठाकर विवाद का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जहां तेजस्वी यादव जैसे नेता भी खुद अपनी बातों में बुरी तरह फंस गए हैं। तो इससे पहले सनातन संस्कृति को आस्था को लेकर राजद ने मोर्चा खोल रखा था। राजद के विधायक और सरकार के मंत्री तो दूर खुद प्रदेश अध्यक्ष ने विवादित बयानबाजी कर डाली थी। इन सबके बीच अब जो रोचक पहलू सामने आया है वो ये है कि पार्टी में ठाकुर और सनातन को लेकर मचे घमासान के बीच एक विधायक सह मंत्री लोगों के बीच जाकर शिव -चर्चा का उदाहरण दे रहें हैं।


दरअसल, बिहार सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुरेंद्र राम इन दिनों अपने पैतृक आवास पर हैं और यहां वो कोई न कोई ऐसा काम कर रहे हैं जिसकी चर्चा काफी दूर तलक हो रही है। सबसे पहले इनका चारा काटते और गौ सेवा करते हुए एक विडियो सामने आया। उसके बाद अब एक ताजा विडियो मंदिर में शिव चर्चा करते हुए निकल कर सामने आया है।


बताया जा रहा है कि- राजद के विधायक और मंत्री सुरेंद्र राम अपने गांव में लोगों के बीच जाकर उनके तरफ से जो सरकारी योजना चलाई जा रही है उसकी जानकारी दे रहे थे। उसी दौरान उन्होंने कहा कि- गांव में आप लोग शिव चर्चा करती है तो ये तो अच्छी बात है, इस शिव चर्चा के बाद हम आपको एक पुस्तक दे रहे हैं उसमें कुछ योजना के बारे में बताया गया है उसकी चर्चा कर दिगिए तो शिव चर्चा का चर्चा भी हो जाएगा और लोगों के बीच हमारा काम भी हो जाएगा। 


उधर, अब सवाल यह उठने लगा है कि एक तरफ राजद के प्रदेश अध्यक्ष यह कहते हैं कि इस देश को टीका लगाने वाले ने गुलाम बनाया है। इतना ही नहीं इस पार्टी के एक विधायक और सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल नेता रामचरित मानस और सनातन संस्कृति पर तरह तरह की विवादित बयानबाजी करते हैं।ऐसे में अब उनकी ही पार्टी के एक नेता सनातन की महिमा का गुणगान कर रहे हैं और शिव चर्चा के बीच अपनी सरकारी योजना की चर्चा करने की बात कह रहे हैं।