शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
27-Sep-2023 10:10 PM
By First Bihar
PATNA: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। अब बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब लालू जी को देना चाहिए। लालू प्रसाद यादव की पार्टी सदा से सामाजिक विषमता में विश्वास रखती है। समाज में एक दूसरे से कैसे झगड़ा लगे यह उनकी योजना रहती है।
पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ठाकुर विवाद पर कहा कि किसी भी समाज को आहत पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। महागठबंधन में दो फाड़ होने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि यह महागठबंधन के लोग जाने। इस पर वो क्या कहेंगे। इतना जरूर कहेंगे कि किसी को यह अधिकार नहीं है कि किसी के समाज को आहत पहुंचाए। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी राम दरबार जाने के लिए व्याकुल हैं।
गौरतलब है कि ठाकुर का कुआं वाली कविता को महिला आरक्षण पर बहस के दौरान आरजेडी सांसद मनोज झा ने सदन में 22 अक्टूबर को सुनाया था। जिसके पांच दिन बाद आरजेडी के शिवहर से विधायक और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया था। चेतन आनंद ने लिखा था कि 'हम 'ठाकुर' हैं! सबको साथ लेकर चलते हैं! समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं! जब हम दूसरों के बारे में गलत नहीं सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करेंगे!' कुल 54 शब्द और 19 लाइन की ठाकुर का कुआं कविता पर बिहार में सियासी संग्राम मचा हुआ है। समाज में उच्च जाति के सांसद और विधायक इसे लेकर आमने-आमने आ गये हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि ये दोनों आरजेडी से ही ताल्लुक रखते हैं। राष्ट्रीय जनता दल बिहार की सत्ताधारी पार्टी है। इस पर सियासी घमासान बढ़ता दिख रहा है।
