Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Mar-2023 10:49 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में आज अहले सुबह एक प्राइवेट स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ है। यह घटना इमामगंज प्रखंड का बताया जा रहा है। इमामगंज थाना से 600 मीटर दूर स्थित डीएसपी स्कूल के पास धमाका हुआ। रात करीब दो बजे एक के बाद एक धमाके हुए। आवाज से लोग दल गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 जिंदा बम बरामद किए। एक बम का वजन एक किलो के करीब है।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, डीएसपी स्कूल के पास से एक-एक कर दो बमों के विस्फोट होने की जबर्दस्त आवाज मिली। किसी अनहोनी की आशंका को देख बहुत देर तक लोग घरों के अंदर ही दुबके रहें। घटना की सूचना इमामगंज पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से घटना स्थल से चार बम बरामद कर लिए। चारों बम थोड़ी दूरी पर पड़े हुए थे। बरामद किए गए एक बम का वजन करीब एक किलो के करीब है।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि, इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात ही घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से चार बम बरामद किए हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। यही नहीं घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज पता कर घटना के साक्ष्य व सुराग पता किए जा रहे हैं।