ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / मातम में बदली छठ की खुशियां: तेज रफ्तार ऑटो ने चाचा-भतीजा को रौंदा,...

मातम में बदली छठ की खुशियां: तेज रफ्तार ऑटो ने चाचा-भतीजा को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत; पूजा का सामान खरीदकर लौट रहे थे घर

17-Nov-2023 10:36 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां छठ पूजा का सामान खरीदकर बाजार से घर लौट रहे चाचा-भतीजा को तेज रफ्तार ऑटो ने रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोनबरसा के कन्हौली की है।


जानकारी के मुताबिक, रमनगरा हनुमान चौक निवासी दीपक पासवान अपने भतीजे रोहित के साथ फरछहिया बाजार से छठ पूजा का सामान खरीदकर लौट रहा थे। इसी दौरान रामनगरा-फरछहिया सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों चाचा भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों चाचा-भतीजा को अस्पताल लेकर गई, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घर में छठ की तैयारियां धरी की धरी रह गई।