मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
11-Apr-2023 04:28 PM
By First Bihar
PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि 80 हजार 402 टीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को पक्की नौकरी देने की गारंटी तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने दी थी। उन वादों का क्या हुआ?
दरअसल बीजेपी कार्यालय में ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें दूसरे दलों से आए नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस दौरान सम्राट चौधरी नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर भी दिखे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो सरकार स्थापित है वो कब पलटी मारेगी कोई नहीं जानता। उनकी नीतियां भी पलटासन वाली ही है। कल तक टीईटी और एसटीईटी के अभ्यर्थियों की चिंता सरकार करती थी। खुद तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने यह गारंटी दी थी की 80 हजार 402 अभ्यर्थी जिन्होंने टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा पास की है उन्हें पक्की नौकरी देंगे। लेकिन कल कैबिनेट बुलाकर सबकी छंटनी कर दी गयी। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को परीक्षा में पास कर चुके अभ्यर्थियों की कोई चिंता नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि पुराने लोग जो बहाल हुए उनकी चिंता कौन करेगा?
वही नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष में कई पीएम उम्मीदवार हैं। जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल पीएम उम्मीदवार बनकर बैठे हैं तो कोलकाता में ममता बनर्जी, तेलंगाना में केसीआई और तमिलनाडु में स्टालिन बैठे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि जब नीतीश कुमार का स्वागत पीएम उम्मीदवार करेंगे तब ही तो आगे की बात होगी। पिछले बार इन्होंने सपना देखा तो दो सीटे आई थी लेकिन इस बार नीतीश कुमार को जीरों पर आउट होना पड़ेगा।