LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
24-Aug-2021 08:37 PM
DESK: पत्नी को खाना बनाने नहीं आता था। आए दिन इसे लेकर पति उसकी पिटाई किया करता था। पत्नी को इस बात का हमेशा अफसोस था कि शायद किसी दिन उसका पति उसके बनाए व्यंजन की तारीफ करें। लेकिन ऐसा हो ना सका उसका यह सपना मानों सपना ही रह गया और एक दिन वह इस दुनियां को छोड़कर चली गयी। उसकी हत्या उसके पति ने ही कर दी वो भी इस कारण से की जिसे आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
दरअसल चिकेन फ्राइ बनाने के लिए पति ने पत्नी को कहा लेकिन वह स्वादिष्ट नहीं बना सकी। फिर क्या था पति गुस्से से आगबबूला हो गया है पहले तो पत्नी को जमकर पीटा फिर उसकी हत्या कर लाश को झील में फेंक दिया। यह अजीबोगरीब मामला कर्नाटक का है।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिरीन बानो के रूप में हुई है। उसकी हत्या का आरोप उसके पति मुबारक पर लगा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दावणगेरे का रहने वाला था। दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वे सोलदेवनहल्ली इलाके में रहते थे। आरोपी पति पेशे से व्यापारी है जिसकी अक्सर खाने के वक्त पत्नी से बकझक होती थी।
जिसे लेकर वह पत्नी की पिटाई किया करता था। लेकिन इस बार मामला पिटाई तक ही सीमित नहीं रहा। इस बार उसने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी वो भी इसलिए की उसने चिकेन फ्राई ठीक से नहीं बनाया था। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से उसने झील में फेंक दिया।
काफी दिनों से जब बेटी से बातचीत नहीं हुई तो तब मृतका के माता-पिता उससे मिलने उसके घर गये जहां बेटी को ना पाकर उन्होंने दामाद से बेटी के संबंध में पूछा तब मुबारक ने बताया कि वह घर छोड़कर कही चली गयी है। दामाद के बातों पर मृतक के परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने अपने दामाद के खिलाफ सोलदेवनहल्ली थाने में मामला दर्ज कराया।
केस दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने मुबारक को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतका के परिजनों को दी। पति ने जिस जगह पर लाश को फेंका था वहां से पुलिस ने लाश को बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।