ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / टेंशन में अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उठाया बड़ा कदम, फैंस...

टेंशन में अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उठाया बड़ा कदम, फैंस को लगा झटका

27-Jun-2020 04:34 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहें. सुशांत की आत्महत्या की गुत्थी को मुंबई  सुलझाने में जुटी हुई है. इसी बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक बड़ा कदम उठाया है. जिससे उनके फैंस को करारा झटका लगा है. रिया चक्रवर्ती के इस फैसले से उनके फैंस काफी दुःखी हैं.


सुशांत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने कई घंटे रिया से पूछताछ की थी. सुशांत की मौत को लेकर सोशल मीडिया में उनकी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते में खटास को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. जिसके कारण उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी टेंशन में चल रही थीं.


news image


सोशल मीडिया पर रिया के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स को फजीहत झेलनी पड़ रही है. सुशांत की मौत पर जहां नेपोटिज्स को लेकर काफी सारे सेलेब्स को उनके फैंस गुस्से में लपेट रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, महेश भट्ट कई बड़ी हस्तियों के ऊपर सवाल उठे.


news image


मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही है. उन्होंने सुशांत के परिवार, दोस्तों और परिचितों के बयान दर्ज किए हैं. इसमें सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं. रिया को बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था और नौ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी.


 




 

View this post on Instagram

 








I really miss shooting ! Ok bye 😡 #rheality

A post shared by  Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on





इन सभी के बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक बड़ा कदम उठाया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है. जिससे उनके फैंस को झटका लगा है.


news image


दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के इस आक्रामक व्यवहार से रिया चक्रवर्ती परेशान हो चुकी हैं. यही वजह है कि लोगों के गुस्से से बचने के लिए रिया चक्रवर्ती ने एक अहम कदम उठा लिया है. गुस्साई रिया चक्रवर्ती अपने इंस्टाग्राम की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है. इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की लिस्ट को भी सीमित कर दिया है ताकि कोई भी उनकी पोस्ट पर कमेंट न कर सके.


news image


सोशल मीडिया यूजर्स रिया को पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में रिया ने ये कदम उठाया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हो रहे हंगामे को देखकर रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी साध ली है. सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद उन्होंने किसी भी फैन के किसी भी सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया है.


news image


अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि लॉकडाउन के दौरान वह सुशांत के साथ थीं, जब तक की उनका झगड़ा नहीं हुआ और फिर वह अपार्टमेंट छोड़कर चली गईं. हालांकि दोनों लड़ाई के बाद भी कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क में थे. इस बीच यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो सुशांत के परिवार ने सुशांत के अंतिम संस्कार में रिया को अनुपस्थिति रहने के लिए कहा था. रिया के अलावा सोनम कपूर, करण जौहर और आलिया भट्ट सहित कई अन्य हस्तियों ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कमेंट सेक्शन को प्रतिबंधित कर दिया है.


news image


सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं. इसके दूसरे दिन उनके परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचे हुए थे. अभी कुछ दिनों पहले पटना में स्थिोंत उनके घर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. हाल ही में आए उनकी पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि अभिनेता ने आत्महत्या ही की थी.


news image


news image