बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Dec-2019 08:50 AM
HYDERABAD : हैदराबाद गैंगरेप घटना के बाद एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रेप की दूसरी वारदात सामने आई है। 19 साल की पीड़िता बीटेक की सेकंड ईयर स्टूडेंट है। पीड़िता जिस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट है वह तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी का है। पीड़िता के साथ कॉलेज के ही लैब इंचार्ज ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।
मल्ला रेड्डी तेलंगाना के श्रम मंत्री है और उन्हीं के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है। मामला मिनिस्टर के इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ा है इसलिए इसे बेहद हाईप्रोफाइल माना जा रहा है। पुलिस ने छात्रा के साथ रेप के आरोपी लैब इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच आक्रोश है।
हैदराबाद में पिछले दिनों एक वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था। गैंगरेप की पीड़िता को आरोपियों ने अमानवीय के साथ जला डाला था। पुलिस ने इस मामले में 29 नवंबर को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश सड़कों पर दिखा था। 6 दिसंबर को हैदराबाद गैंगरेप की जांच के लिए मौका ए वारदात पर पुलिस रेप के आरोपियों को ले गई थी जहां से उन्होंने भागने की कोशिश की। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को मार गिराया था।