गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Dec-2023 02:21 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बात की घोषणा की है कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के सीएम होंगे। वे तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसे लेकर 7 दिसंबर यानि कल शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे।
रेवंत रेड्डी के सीएम चुने जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी है। कहा है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार तेलंगाना के लोगों के लिए अपनी सभी गारंटी पूरी करेगी और एक बेहतर सरकार बनाएगी। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले रेवंत रेड्डी दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले ।
और उन्हें कल गुरुवार के दिन आयोजित शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। ऐसी चर्चा है कि सोनिया गांधी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। वही आज रेवंत रेड्डी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। सोनियां गांधी और प्रियंका गांधी ने भी रेवंत रेड्डी को सीएम बनने की बधाई और शुभकामना दी।

