ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / मुंगेर में टला बड़ा हादसा: तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग, जमालपुर...

मुंगेर में टला बड़ा हादसा: तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग, जमालपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

16-Aug-2023 08:25 PM

By First Bihar

MUNGER: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेल से भरी मालगाड़ी में अचानक आग लग गयी। समय रहते काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया और इस तरह बड़ा हादसा होते-होते बचा।


बिहार के मुंगेर में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन से क्रॉस कर रही मालगाड़ी के एक टैंक में आग लग गयी। मालगाड़ी के 52 बोगियों में कच्चा तेल भरा हुआ था। अचानक एक ऑयल टैंक के ढक्कन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी।


जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से गुजर रही तेल से भी मालगाड़ी में अचानक आग लग गयी। कच्चे तेल से भरे वैगन टैंक के एक ऑयल टैंक के ढक्कन में आग लगने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। तुरंत इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड, ड्राइवर और रेलवे अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंच गयी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद जिस टैंक में आग लगी थी उसे बोगियों से अलग किया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की जानमान की क्षति नहीं हुई।


news image