ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / तेजस्वी यादव ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, गोपालगंज कांड को लेकर नीतीश सरकार के...

तेजस्वी यादव ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, गोपालगंज कांड को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

27-May-2020 08:59 AM

PATNA : गोपालगंज नरसंहार को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज कोरोना संकट के बीच पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तेजस्वी यादव ने सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी मीडिया से बातचीत करेंगे। 


माना जा रहा है कि गोपालगंज बिहार में आरोपी जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के मुद्दे को लेकर तेजस्वी नीतीश सरकार पर हमला बोलेंगे। इसके अलावे बिहार में कोरोना महामारी की स्थिति और राज्य सरकार के तरफ से किए जा रहे दावों पर भी तेजस्वी अपनी राय जाहिर करेंगे। आपको बता दें कि गोपालगंज कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की घेराबंदी करते हुए मंगलवार को पटना से गोपालगंज तक यात्रा करने का एलान किया था। तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 


उधर तेजस्वी के अल्टीमेटम के बाद नरसंहार मामले में आरोपी जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडे और पप्पू पांडे ने गोपालगंज में मीडिया से बातचीत की थी। मंगलवार की शाम पप्पू पांडे का यह बयान सामने आया था कि वह इस मामले में बेकसूर है।।हैरत की बात यह है कि एफआइआर में नाम दर्ज होने के बावजूद विधायक की गिरफ्तारी तो दूर उनसे अब तक पुलिस की पूछताछ भी नहीं हो सकी है। जेडीयू विधायक ने जिस अंदाज में तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए नीतीश सरकार के सुशासन का गुणगान किया था उसके बाद सरकार के इस दावे की पोल खुल रही है की वह ना तो अपराधियों को बचाती है और ना ही किसी को फंसाती है। अब सबकी नजरें तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता पर टिक गई है।