ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / नेपाल संकट से तेजस्वी भी परेशान, मोदी सरकार से तुरंत एक्शन लेने की...

नेपाल संकट से तेजस्वी भी परेशान, मोदी सरकार से तुरंत एक्शन लेने की अपील

14-Jun-2020 07:02 AM

PATNA : नेपाल क्राइसिस को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी परेशान हैं। तेजस्वी यादव ने नेपाली संसद से भारत के हिस्सों वाला नक्शा पास किए जाने के बाद हैरानी जताई है। तेजस्वी ने कहा है कि यह सब कुछ जो हो रहा है उस पर हमें सोचना होगा। हम भरोसेमंद दोस्त क्यों खो बैठे हैं? तेजस्वी ने इस मसले पर भारत सरकार से तुरंत सकारात्मक पहल करने की अपील की है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारत से नेपाल का पुराना संबंध रहा है और खास तौर पर बिहारवासियों का। हमारे सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक के रिश्ते बहुत पुराने हैं और हमें नेपाल से बिगड़ते रिश्ते को लेकर गंभीरता पूर्वक सोचना होगा। तेजस्वी ने कहा है कि इस मामले का हल जितना जल्दी निकले उतना ही दोनों देशों के लिए ठीक रहेगा। 


नेपाल से बिगड़ते रिश्तो का सीधा और सबसे ज्यादा बिहार पर पढ़ना है पिछले दिनों सीतामढ़ी से सटे नेपाल सीमा पर हुए विवाद के बाद पहली बार भारत - नेपाल बॉर्डर के पास बसे लोगों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। बिहार में अन्य विपक्षी दलों ने भी नेपाल के साथ इस क्राइसिस को जल्द सुलझा लेने की अपील केंद्र सरकार से की है हालांकि अब तक इस पर बिहार सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।