TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
10-Feb-2024 08:45 PM
By First Bihar
PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद किया गया है। अगले 48 घंटे तक राजद के सभी विधायक तेजस्वी आवास में ही रहेंगे। ठंड को देखते हुए यहां ठहरे विधायक ने घर से गिजर भी मंगवाया है। वही माननीय के लिए गाड़ी में भरकर हवाई चप्पल भी मंगवाया गया है। विधायकों ने अपने-अपने घर से कंबल, कपड़ा सहित जरूरी सामान अपने ड्राइवर या सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से मंगवाया। अगले 48 घंटे तक राजद के तमाम एक साथ तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। जबकि तेजस्वी यादव विधायकों को नजरबंद कर राबड़ी आवास चले गये हैं।
बता दें कि बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधानसभा में होना है। 12 फरवरी की सुबह तक राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। लालू और तेजस्वी यादव के मिले निर्देश के बाद राजद के तमाम विधायकों ने घर से कपड़ा, सुटकेस मंगवाया है। विधायकों के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी बैग और सुटकेस लेकर तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं।
विधायकों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। आवास के अंदर गिटार मंगवाया गया है। खाने-पीने के साथ-साथ गानों का भी विधायक लुफ्त उठाएंगे। बताया जा रहा है कि ऐसे भी विधायक है जो गिटार बजाते हैं। शायद उनके लिए ही गिटार मंगवाया गया है। राजद नेता मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी आवास में राजद विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं।
मनोज झा ने कहा कि 12 फरवरी का दिन कैलेंडर का आम दिन है। परेशानी जिनको हो रही है सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए। हमारे दल और महागठबंधन दल के तमाम विधायक आएं और उन्होंने इच्छा व्यक्त किया कि आगामी 48 घंटे हम एक साथ रहेंगे। इस दौरान कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। राजद विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं।
मनोज झा ने कहा कि एक अखबार ने आज सुबह अपने हेडलाइन में खबर छापी है और इसी से जुड़ी खबर एक टेलिविजन ने भी चलाया। हमारे एक-एक विधायक अंदर आराम से बैठकर बिहार और देश की राजनीति के बारे में बातचीत कर रहे हैं।12 फरवरी तो एक छोटा एपिसोड है। तेजस्वी जी ने कहा कि खेल शुरू है खत्म हम करेंगे।
मनोज झा ने कहा कि गठबंधन में नीतीश जी चलकर आए थे तेजस्वी जी नहीं गये थे। चलकर आने के बाद किस दबाव में नीतीश जी ने निर्णय लिया या फिर उनसे लिवाया गया यह इतिहास तय करेगा। इस तरह की पलान्टेड खबरे चलाई गयी उनकी की कलई खुल गयी। हमारे तो तमाम विधायक हमारे पास है। उनके यहां भोज में लोग नहीं पहुंचे। मनोज झा ने कहा कि जो विधायकों को गया ले जाये वो बीजेपी की कार्यशाला और हमारे नेता के घर जो ठहरे उस पर हाय तौबा। मनोज झा ने कहा कि राजद में कोई भय नहीं है एनडीए अपनी चिंता करें हम जिंदाबाद थे जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेंगे।
राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर जेडीयू का रिएक्शन अब सामने आया है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जो डर गया वो मर गया। फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के घटक दल ने हार मान लिया है 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी।
नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा यह फैसला लिया जाना कि सारे विधायक और विधान पार्षद 5 देशरत्न मार्ग में राजनैतिक रूप से नजरबंद रहेंगे। कहावत है जो डर गया वो मर गया। इसका मतलब साफ है कि महागठबंधन का घटक दल पहले ही प्रथमदृष्टया में हार गया और फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी।