ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बीमार लालू जेल में लेकिन बेटे ने आसमान में चार्टर प्लेन में मनाया...

बीमार लालू जेल में लेकिन बेटे ने आसमान में चार्टर प्लेन में मनाया जश्न, तेजस्वी के जश्न की EXCLUSIVE तस्वीरें देखिये

11-Nov-2019 08:26 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन आसमान में उड़ते हुए चार्टर प्लेन में मनाया. चंद घंटे पहले तक पिता की बीमारी का हवाला दे रहे तेजस्वी यादव ने रात के हवा में उड़ते हुए जश्न मनाया. एक उद्योगपति के चार्टर प्लेन में तेजस्वी का बर्थडे सेलेब्रेशन वायरल हो चुका है.

आसमान में तेजस्वी का बर्थ डे सेलेब्रेशन

राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव के बर्थ़ डे सेलेब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. एक उद्योगपति के चार्टर प्लेन में   हवा में उड़ते हुए “गरीबों के मसीहा” तेजस्वी यादव ने अपना बर्थ डे सेलेब्रेट किया. आसमान में पहले केक काटा गया और फिर जश्न मना. तेजस्वी के करीबी और राजद के जानकारों के मुताबिक फिलहाल RJD के किंगमेकर संजय यादव और मणि यादव प्लेन में साथ थे,लालू के एक पुराने सहयोगी भोला यादव भी इस जश्न में शामिल थे. रांची के एक धनबली भी प्लेन में तेजस्वी के बर्थ़ डे सेलेब्रेशन में मौजूद रहे.


पिता बीमार होकर अस्पताल में भर्ती, बेटे का जश्न

सियासी जानकार तेजस्वी के इस जश्न पर हैरान हैं. उनके पिता लालू प्रसाद यादव बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं. सजायाफ्ता लालू के स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी यादव लगातार बयान देते रहे हैं. शुक्रवार की शाम भी वे विशेष तौर पर इजाजत लेकर लालू की तबीयत का हाल जानने रिम्स गये थे. लेकिन उसके बाद उनके जश्न ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. क्या वाकई लालू प्रसाद यादव बीमार हैं या फिर उनकी बीमारी का बहाना बनाया जा रहा है. अगर वाकई लालू बीमार हैं तो फिर उनके बेटे जश्न कैसे मना रहे हैं. गौरतलब है कि तेजस्वी प्रसाद यादव लगातार बिहार से बाहर दिल्ली में रह रहे हैं. जन्मदिन के दिन भी वे आसमान में जश्न मनाने के बाद कुछ देर के लिए पटना आये और फिर वापस दिल्ली उड़ गये. खास बात ये भी है कि उनके भाई तेजप्रताप यादव ने जिस संजय यादव और मणि यादव पर तेजस्वी को बिगाड़ने का आरोप लगाया था तेजस्वी उन्हीं के साथ जश्न मना रहे हैं.