ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन, झारखंड में चुनावी तालमेल कर लेना बड़ा गिफ्ट...

तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन, झारखंड में चुनावी तालमेल कर लेना बड़ा गिफ्ट होगा

09-Nov-2019 07:20 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है तेजस्वी आज 30 साल के हो गए हैं। अपने छोटे से राजनीतिक कैरियर में तेजस्वी यादव ने तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी आज भी रांची में रहेंगे। झारखंड चुनाव में सहयोगी दलों के साथ अपने मुताबिक सीटों पर तालमेल कर लेना तेजस्वी के लिए इस बर्थडे का सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। 

इसके पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की थी। झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के साथ गठबंधन को लेकर आरजेडी की बातचीत कुछ सीटों पर फंसी हुई है। माना जा रहा है कि तेजस्वी का जन्मदिन आज किसी सियासी रस्साकशी के बीच गुजरेगा। 

इधर पटना में आरजेडी कार्यकर्ता अपने नेता की गैरमौजूदगी के बावजूद बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने के लिए 30 पाउंड का केक आर्डर किया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बर्थडे केक काटकर नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन मनाएंगे। संभव है की शनिवार का दिन होने के कारण तेजस्वी यादव आज एक बार फिर से अपने पिता लालू यादव से मुलाकात करेंगे और अपने जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लेंगे।