ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी को नहीं है संविधान की समझ, विजय सिन्हा बोले ... पहले...

तेजस्वी को नहीं है संविधान की समझ, विजय सिन्हा बोले ... पहले बताएं क्या है खुद की पहचान

17-Jan-2023 06:05 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में रामचरितमानस को लेकर उठा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि इसको लेकर महागठबंधन के अंदर भी एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसे पुरे प्रकरण को लेकर खुद सीएम यह कह चुके हैं कि, किसी को भी किसी के जाती, धर्म और उसके ग्रंथ पर नहीं बोलना चाहिए। इसके साथ ही साथ राजद के तरफ से भी तेजस्वी यादव इस पुर मामले में संविधान को सर्वोच्च बताकर इसको सही ठहरा रहे हैं। इसके बाद अब इसको लेकर बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। 


बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि, देश का सबसे बड़ा ग्रंथ संबिधान है इसमें कहीं भी कोई भी संशय नहीं है। लेकिन, इसकी बात करने वाले इसकी नीतियों का पालन करते हैं। अगर ये लोग संबिधान का पालन करते तो आज चारा घोटाला और अन्य घोटाला में अकूत संपत्ति का मालिक नहीं रहते। अगर इनको संविधान की जानकारी रहती तो सजा पाए हुए इंसान को पार्टी का सुप्रीमों बना कर नहीं रखते। संविधान की समझ होतृ तो उनके मंत्री इस तरह की बातों को नहीं बोलते। उसी संबिधान के भाग तीन में क्या लिखा गया है बिहार के उपमुख्यमंत्री को यह भी पढ़ लेना चाहिए। इसी संबिधान में भगवान राम की तस्वीर लगी है। 


इसके आगे सिन्हा ने कहा कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री खुद को बड़ा समझदार समझते हैं। लेकिन, शायद उनको भी यह मालूम हैं कि वो कितना पढ़े - लिखे हुए हैं और उनकी खुद की पहचान क्या है।  आज पूरा बिहार उनके बुद्धि और पहचान के बारे में अच्छी तरह से जानती है। इनका सामाज में क्या योगदान हैं, यह यह भी जानते हैं।  इनलोगों को पिछले ही चुनाव में बिहार की जनता से नेग्लेट कर दिया था। 


सिन्हा ने कहा कि, जिस पार्टी ने बिहार में सुशाशन के नाम पर जनता से वोट लिया कुछ दिन अच्छे लोगों के साथ मिलकर सरकार चलाया।  उसके बाद उसके साथ जाकर मिल गए जिन्हें जनता ने नेगलेट कर दिया। इसके साथ ही अगली बार बिहार की जनता इन्हें भी नेग्लेट करने का काम करेगी। ये लोग जो सपनों में जी रहे हैं उनकी हकीकत सामने आएगी। 


गौरतलब हो कि, पिछले दिनों राज्य में रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद पर उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि, हमारे देश में सबसे ऊपर संबिधान हैं और हमलोग इसी को मानने वाले लोग हैं। हमारे नेता ने जो कुछ भी कहा है वह संबिधान के दायरे में रह कर कहा है। कुछ लोग बयानवीर बन रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, यह गठबंधन नीतीश और लालू का है और मजबूती के साथ आगे भी चलता रहेगा।