ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

तेजस्वी ने नहीं लिया नोटिस तो मुकेश सहनी ने फिर बदला पैंतरा, महागठबंधन छोड़ने की चेतावनी दी

तेजस्वी ने नहीं लिया नोटिस तो मुकेश सहनी ने फिर बदला पैंतरा, महागठबंधन छोड़ने की चेतावनी दी

10-Nov-2019 05:46 PM

PATNA: वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी ने फिर से अपना पैंतरा बदल लिया है. दो दिन पहले महागठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस में बैठकर एकता दिखाने वाले मुकेश सहनी ने चेतावनी दी है कि वे राजद-कांग्रेस का साथ छोड़ देंगे. मुकेश सहनी अब कह रहे हैं कि वे जीतन राम मांझी के साथ हैं. 

को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने के लिए दिया अल्टीमेटम

दरअसल मुकेश सहनी ने राजद और कांग्रेस को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है. सहनी ने कहा है कि अगर दो दिनों के अंदर बिहार में महागठबंधन की पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनी तो वे राजद-कांग्रेस का साथ छोड़ देंगे. इससे पहले मुकेश सहनी आज सुबह जीतन राम मांझी से मिलने गये थे. मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि जीतन राम मांझी का स्टैंड बिल्कुल सही है. जीतन राम मांझी ये मांग कर रहे हैं कि महागठबंधन को चलाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी बनायी जाये. आज मुकेश सहनी ने कहा कि ये कमिटी बनना बेहद जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके पास महागठबंधन को छोड़ने के सिवा और कोई रास्ता नहीं बचेगा.


मुकेश सहनी ने क्यों मारा पलटी

जीतन राम मांझी ने दो दिन पहले ही महागठबंधन से नाता तोड़ने का एलान कर दिया था. उसके बाद महागठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस हुई तो मांझी ने अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजा. लेकिन मुकेश सहनी उस प्रेस कांफ्रेंस में अगली कतार में जाकर बैठे. जानकार सूत्रों के मुताबिक मुकेश सहनी का अचानक से मोहभंग तेजस्वी यादव की बेरूखी के कारण हुआ है. मुकेश सहनी कई दिनों से तेजस्वी यादव से बात करने की कोशिश कर रहे थे. तेजस्वी कल पटना आये लेकिन मुकेश सहनी को टाइम दिये बगैर वापस दिल्ली  लौट गये. दिल्ली में तेजस्वी से बात करना मुकेश सहनी के लिए मुमकिन नहीं है. लिहाजा तेवर दिखाना उनके लिए मजबूरी बन गयी थी. वैसे इसके बावजूद राजद उनका नोटिस लेगा इसकी संभावना कम ही है.