BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
19-Jul-2020 06:50 AM
PATNA : आरजेडी के युवराज तेजस्वी प्रसाद यादव को अगले विधानसभा चुनाव में अपनी भाभी से ही मुकाबला करना पड़ सकता है. तेज प्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. एश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने इसके संकेत दे दिये हैं. चंद्रिका राय ने खुद भी आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल होने की पुष्टि कर दी है.
तेजस्वी के खिलाफ एश्वर्या
एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में चंद्रिका राय ने इसके संकेत दिये. चंद्रिका राय ने खुलकर तो ये नहीं कहा कि उनकी बेटी एश्वर्या तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रही हैं लेकिन इशारों में सारी बात कह दी. उन्होंने कहा कि समय बतायेगा कि एश्वर्या क्या करेंगी. लेकिन हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है. समय आने पर लोगों को पता चल जायेगा कि एश्वर्या क्या करने जा रही हैं. लेकिन इतना कह सकते हैं कि कुछ भी संभव है. चंद्रिका राय से अंग्रेजी अखबार के संवाददाता ने ये पूछा था कि क्या एश्वर्या तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लडने जा रही है. जबाव में चंद्रिका राय ने यही कहा. जाहिर है उन्होंने संकेत दे दिये कि एश्वर्या चुनाव मैदान में उतरने के मूड में है.
खुद जेडीयू में शामिल होंगे चंद्रिका राय
फिलहाल सारण के परसा से आरजेडी के विधायक चंद्रिका राय ने कहा कि उनकी नीतीश कुमार से बातचीत हो गयी है. जेडीयू में जाना तय है लेकिन आगे क्या कैसे होगा ये एक महीने में स्पष्ट हो जायेगा. चंद्रिका राय ने कहा कि वे अगला चुनाव परसा विधानसभा क्षेत्र से ही लड़ने जा रहे हैं. किसी और सीट से चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है.
भतीजी करिश्मा से बात नहीं होती
चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा हाल ही में आरजेडी में शामिल हुई हैं. चर्चा ये है कि करिश्मा को उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है. इस बारे में पूछे जाने पर चंद्रिका राय ने कहा कि उनकी करिश्मा से बातचीत नहीं होती है. उन्हें मालूम नहीं कि कौन उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने जा रहा है. चंद्रिका राय ने कहा कि कोई न कोई तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगा ही. कोई भी लडे, वे अपने काम पर वोट मांगेगे. अगर कोई गंदी राजनीति कर रहा है तो करे. जनता उसका जवाब देगी.
चुनाव में आरजेडी का खात्मा तय
चंद्रिका राय ने कहा कि अगले चुनाव में क्या होने जा रहा है ये हर कोई जान रहा है. आरजेडी और उसका महागठबंधन मुकाबले में कहीं है ही नहीं. NDA का भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी तय है. वैसे भी आरजेडी का अंत तय हो गया है. पार्टी में भारी नाराजगी है. गरीबों के नाम पर पैसे का जो खेल खेला जा रहा है उससे पार्टी का हर नेता नाराज है. इस पार्टी को अब कोई नहीं बचा सकता.