Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
14-Jun-2024 12:36 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष ने सवाल उठाया है और कहा है कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है। इसके बाद अब इस ममाले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा है कि - तेजस्वी यादव थेथरई करते हैं, उनको पहले सही से मामले की जानकारी रखनी चाहिए तब बोलना चाहिए।
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार जो 2005 से पहले थी उनको लॉ एंड ऑडर पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। चाहे तेजस्वी यादव हो या लालू यादव हो इन दोनों को अपराध पर बात करने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि इन्हें पहले अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए। उसके बाद कुछ भी बोलना चाहिए।
इसके आगे केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि वर्तमान में यदि अपराध की संख्या बढ़ी है तो उसे पर कार्रवाई हो रही है और तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन उनके समय में एक्शन तो दूर की बात है उल्टा अपराधी उनके घर जाते थे और चाय पीकर वहां नेगोशिएशन किया जाता था। लेकिन,अब ताकत नहीं है की कोई ऐसा करें।
उधर, मांझी ने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह सही नहीं कह रहे हैं। 2005 पहले के कार्यकाल को याद कर सभी लोगों का जी कांप जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है हालांकि जनसंख्या बड़ी है तो छिटपुट घटनाएं भी होती है। लेकिन इस पर तूरंत कार्रवाई भी तो हो रही है।