Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
05-Dec-2024 07:42 AM
By First Bihar
KHAGARIA : पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार की यात्रा कर रहे हैं। अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत आज वह खगड़िया में रहेंगे। जहां कोसी कॉलेज मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई। तेजस्वी यादव बुधवार शाम को ही खगड़िया पहुंच चुके हैं।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दूसरे दिन खगड़िया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी चुनावों को लेकर बातचीत करेंगे। खगड़िया सर्किट हाउस में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही गुरुवार के कार्यक्रम को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि खगड़िया के कोसी कॉलेज मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम पांच दिसंबर को ग्यारह बजे से तीन बजे तक आयोजित होगा, जिसमें राजद के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
वहीं, अपनी यात्रा के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुंगेर में आरजेडी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव और लोकसभा चुनाव में मुंगेर की उम्मीदवार रहीं अनिता देवी महतो समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। संगठन, शक्ति और कार्यकर्ता का बल वंचित उपेक्षित उत्पीड़ित व गरीब का दल आपका अपना सबका राष्ट्रीय जनता दल आज मुंगेर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में पार्टी के आधार स्तंभ कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक लिया।
इधर, वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जिस तरह से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है, वैसे में आरजेडी लगातार ये बताने की कोशिश कर रहा है कि वह अल्पसंख्यक समाज के साथ है और किसी भी सूरत में उनके हितों की अनदेखी नहीं होगी। इसी कवायद में तेजस्वी यादव ने मुंगेर में मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुंगेर के तारीखी खानकाह रहमानिया जाकर मरहूम हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी साहब और उनके आबा-ओ-अजदाद को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।