Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
19-May-2024 09:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अबतक चार चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। इसके बाद कल पांचवें चरण का मतदान होना है। उससे कुछ घंटे पहले तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजस्वी के चुनावी जनसभा में हेलिकॉप्टर पर सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह जाने के बीच का है। जिसमें दोनों नेता गहन चुनावी चर्चा करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे अपने मुद्दे और चुनावी जनसभाओं की बात कह रहे हैं।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से अकेले ही चुनावी मोर्चा संभाले हुए हैं। हालांकि, तेजस्वी के साथ नए -नए गठबंधन में शामिल हुए नेता मुकेश सहनी भी नजर आते हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं के हेलिकॉप्टर का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें यह आपस से बात करते नजर आ रहे हैं। ये कह रहे हैं कि एक दिन में हमने सात जनसभाएं की हैं और अबतक कुल 177 से अधिक जनसभा हमने की है। इसके बाद अब यही देखने को मिल रहा है कि इस बार महिलाएं भी हमारे साथ हैं और उन्हें हमपर भरोसा है।
तेजस्वी और सहनी आपस में बात करते नजर आ रहे हैं कि हमने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो बातें कहीं है, लोगों का उसपर भरोसा हो रहा है। महिलाओं को लग रहा है कि किसी युवा नेता को हमारी फ़िक्र है और हमारे बारे में वह विचार कर रहा है और हमें मदद के रूप में एक लाख रुपए देने की बात कह रहा है। जबकि, युवा नौकरी के नाम पर पहले से ही हमारे साथ हैं। सत्ता में रहते हुए हमने युवाओं को नौकरी दी है। ऐसे में काफी अच्छी संख्या में लोग हमारी जनसभाओं में नजर आ रहे हैं। इस तपती गर्मी में कोई हमारे लिए आ रहा है, तो इसका साफ मतलब है कि उन्हें हमारी बातों पर भरोसा है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि उनका विकास कौन कर सकता है।
इसके आगे ये दोनों नेता कहते नजर आ रहे हैं कि केंद्र की सरकार से लोग अब ऊब चुके हैं। वही पकाऊ और थकाऊ भाषण। इसलिए अब लोग कुछ नया चाहते हैं और परिवर्तन चाहते हैं। इसके बाद मुकेश सहनी कहते हैं कि हम तो चाहते हैं कि मोदी जी जो कहते थे कि रोजगार देंगे, नौकरी देंगे, वही भाषण फिर से दिजिए तो लोगों को समझ में भी आएगा। इस बार हमलोगों के लिए अच्छा है। उसके बाद तेजस्वी यादव कहते हैं कि लोग पकड़ चुके हैं उनकी झूठ को। इस बार जनता आगे-आगे है। वह सत्ता से हटाना चाहते हैं भाजपा के लोगों को।