TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
21-Apr-2024 08:16 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस को एक बड़ा झटका दिया है। खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आरजेडी की ओर से इसकी पुष्टि शनिवार को ही कर दी थी।
कैसर ने पिछले दिनों पशुपति पारस की रालोजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा रामविलास में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर अब वे पाला बदलकर महागठबंधन में चले गए हैं। खगड़िया सीट से चिराग की पार्टी ने राजेश वर्मा को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला सीपीएम के संजय कुमार से होगा।
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर आज रविवार को आधिकारिक रूप से आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शनिवार को दी। बता दें कि कैसर के बेटे यूसुफ सलाउद्दीन पहले से आरजेडी में हैं।
मालूम हो कि,सांसद महबूब अली कैसर ने पिछले दिनों पशुपति पारस का साथ छोड़कर चिराग पासवान से हाथ मिलाया था। उन्हें उम्मीद थी कि खगड़िया सीट इस बार एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी के खाते में आई है। कैसर को उम्मीद थी कि चिराग उन्हें इस सीट से टिकट देंगे। मगर लोजपा रामविलास ने भागलपुर के व्यापारी राजेश वर्मा को टिकट दिया, जिसके बाद कैसर ने आरजेडी में जाने का फैसला लिया है।
उधर, सांसद महबूब अली कैसर के आरजेडी में जाने से खगड़िया में चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। कैसर के समर्थक यहां सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार के समर्थन में माहौल बनाएंगे। वहीं, एनडीए के कुछ वोट वोट छिटककर महागठबंधन में जा सकते हैं। इस चुनाव में आरजेडी ने यह सीट अपनी सहयोगी सीपीएम को दी है।