ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

तेजस्वी को सत्ता सौंप पर शिवानंद तिवारी के आश्रम में जायें नीतीश: सुशील मोदी ने फिर बोला तीखा हमला

09-Dec-2022 05:46 PM

PATNA : भाजपा नेता सुशील मोदी ने अपने पुराने मित्र नीतीश कुमार को नयी सलाह दी है. मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब सत्ता छोड़ देना चाहिये. उन्हें तेजस्वी यादव को सीएम बना देना चाहिये और खुद शिवानंद तिवारी के आश्रम में चले जाना चाहिये. कुढनी उपचुनाव के रिजल्ट के बाद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को ये सलाह दी है.


पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, दोनों को कुढनी में हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार खत्म हो चुका है. कुढ़नी के रिजल्ट से ये बात साबित हो गयी है. लिहाजा उन्हें अपनी पार्टी जदयू का राजद में विलय भी जल्द ही कर देना चाहिए. 


सुशील मोदी ने जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कुढनी में अपनी जाति का भी वोट भी पार्टी के उम्मीदवार को नहीं दिलवा पाये. जबकि ललन सिंह वहां खुद कैंप कर रहे थे. कुढ़नी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभायें भी बेअसर रहीं. नीतीश कुमार औऱ ललन सिंह को कुढनी की करारी हार की जिम्मेवारी लेनी चाहिये. 


सुशील मोदी ने कहा कि कुढनी और उससे पहले गोपालगंज में हुए उपचुनाव में सात दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ चक्रव्यूह तैयार किया था. लेकिन भाजपा ने उस चक्रव्यूह को तोड़कर कर खुद को आधुनिक अभिमन्यु साबित कर दिया है. ये बिहार में बड़े बदलाव का साफ संकेत है.