ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / तेजस्वी को सताने लगा ED और CBI का डर, बोले .. अभी तक...

तेजस्वी को सताने लगा ED और CBI का डर, बोले .. अभी तक चार्जशीट में नाम नहीं, लेकिन कल कहीं सप्लीमेंट्री में न जोड़ दें मेरा नाम

19-May-2023 01:22 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स केस में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से दिल्ली मुख्यालय में 4 घंटे तक पूछताछ की। राबड़ी देवी से यह पूछताछ राजद विधायक किरण देवी और राज्य सभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता के ठिकानों पर सीबीआई की रेड के 48 घंटे बाद की गई है। इस दौरान राबड़ी देवी से यह भी सवाल किया गया कि, तेजस्वी यादव के खाते में कितना पैसा गया। अब इसी मामले को लेकर खुद तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि - हमने तो पहले ही कहा था की हमारी सरकार बनेगी तो यही काम करेंगे भाजपा वाले। 


दरअसल, तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया कि दिल्ली में काल आपकी माता जी से यह सवाल किया गया कि आपके खाते में कितना पैसा जमा किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि - यह तो सभी लोग जानते हैं कि भाजपा वाले लोग जान बुझकर सीबीआई और ईडी की रेड करवा रहे हैं। घमरे यहां तो सीबीआई और ईडी वाले इतनी बार आए हैं कि अब उन्हें भी मालूम नहीं की वो कितनी बारे आए हैं और पूछताछ की है।  लेकिन, आजतक कुछ नहीं मिला। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, देश में भाजपा अपनी गिरती हुई स्तिथि को देखए हुए कुछ भी कर सकती है। कल कहीं ऐसा नही हो कि मरे खिलाफ अभी तक जो चार्जशीट में नाम नहीं है। उसमें स्प्लिनेंट्री में मेरा नाम जोड़ दें।  अगर ऐसा कुछ होगा भी तो मुझें कोई हैरानी नहीं होगी। ये लोग जबसे बिहार में हमारी सरकार बनी है तभी से वो परेशान हैं। इसी वजह से यह सब काम करते रहे हैं। 


इसके आलावा तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए एक सबक है।  इससे भी बुरा हाल उनका लोकसभा चुनाव में होना है।  इसके आगे उन्होंने कहा कि, कल कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह है इसको लेकर मुझे, ललन सिंह जी को और सीएम साहब को बुलावा आया है।  इस वजह से हमलोग कल शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे।


आपको बताते चलें कि, पटना के ज्ञान भवन में शुक्रवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। इसके साथ ही कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय भी शामिल हुए। इस बिहार सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।