ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तेजस्वी की नई तरकीब : मंच से स्पीकर आन कर याद दिलाई...

तेजस्वी की नई तरकीब : मंच से स्पीकर आन कर याद दिलाई PM मोदी के पुराने वादे : कहा- कोई भी चीज़ उतना ही बोलें, जितना कर सकें

01-May-2024 09:28 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है। सत्तापक्ष हो यह विपक्ष, दोनों एक दूसरे पर तीखे तंज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों तरफ से पुराने भाषणों और बयानो को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नई तरकीब के जरिए जनता के बीच पीएम मोदी की पोल खोल रहे हैं। 


दरअसल, तेजस्वी यादव अपनी एक चुनावी जनसभा में स्पीकर के द्वारा पीएम मोदी के उन तमाम वादों को याद दिलाया है, जो उन्होंने 2014 से लेकर अबतक लोगों से कर रखा है। तेजस्वी याद ने पीएम के अबतक के वादों को जनता को न सिर्फ याद दिलाया है बल्कि बताया है कि पीएम ने अबतक कितने झूठ बोले हैं। साथ ही, पीएम को चेतावनी भी दी है कि वह वही बोलें, जो कर सकते हैं। 


वहीं तेजस्वी यादव ने आज वीडियो के जरिए भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर ट्वीट कर जनता से अपील की है कि सुनिए और लोगों को भी सुनाइए। तेजस्वी यादव ने कहा कि,"कल चुनावी सभा में एक साथी ने 𝐏𝐨𝐫𝐭𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐁𝐥𝐮𝐞𝐭𝐨𝐨𝐭𝐡 𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐞𝐫 लाकर दिया। इसमें क्या है? यह आप भी सुनिए और औरों को सुनाइये"।


उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा 𝟏𝟎 वर्षों में किए गए वादे अब जनता 𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐞𝐫 पर सुन और सुना रही है। इतना झूठ बोला गया है कि अब समेटे नहीं सिमट रहा है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग कुछ भी बोल और कर सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में इतने बड़े पद पर रहकर इतना अधिक झूठ नहीं बोलना चाहिए। वही बोलो जो कर सको। 


बताते चलें कि तेजस्वी जिस वीडियो को सुना रहे हैं, उसमें पीएम मोदी की आवाज है और वह कहते नजर आ रहे हैं कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीबों को खाने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन पीएम मनमोहन सिंह महंगाई पर कुछ भी बोलने को भी तैयार नहीं हैं। पीएम का अंहकार इतना बढ़ गया है कि महंगाई को लेकर कुछ भी नहीं बोलते हैं। मरो तो मरो, गरीब का बच्चा रात-रात भर रोता है और मां आंसू पीकर सोती है। पीएम मोदी ने इस दौरान जनता से कई वादे भी कर रहे हैं।