मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Sep-2024 12:39 PM
By First Bihar
KISHANGANJ : क्या राजद के विधायक के अंदर पुलिस प्रसाशन का भय नहीं है ? क्या राजद के विधायक खुद को पुलिस प्रसाशन से ऊपर समझते हैं? यह सवाल इसलिए किया जा रहा है कि क्योंकि राजद के विधायक सरेआम एक टीचर को धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि तुमको मालूम है कि जेल में जो अपराधी बंद है उसमें 90 परसेंट लोग हमारे हैं।
दरअसल, किशनगंज के कोचाधामन से आरजेडी विधायक इजहार असफी और एक सरकारी शिक्षक के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधायक जेल के अंदर ही शिक्षक को अपने गुंडों से गत करवा देने की धमकी दे रहे हैं। राजद के विधायक कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक शिक्षक को जेल के अंदर ही अपने गुंडों से दुर्गति करवाने की धमकी देते सुने जा सकते हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुस्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
विधायक कर रहे हैं कि - तुम समझते हो कि हम जेल ही जाएंगे तो क्या होगा 2 दिनों के अंदर वेल लेकर वापस आ जाएंगे। लेकिन इस दो दिनों में जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे। पता है न? विधायक यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जेल में 90% लोग हमारे ही संपर्क के हैं। इसमें चोर है बदमाश है, लुच्चा है, क्रिमिनल है, मर्डर करके गया हुआ लोग है। मतलब लगभग सब तरह का है। जेल में ही सब दशा करवा देंगे।
वहीं, इस मामले में जब राजद के विधायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सही ढंग से वीडियो को सुना ही नहीं होगा। आप लोग उसे ठीक ढंग से देख लीजिए फिर समझ में आ जाएगा आपको। वैसे हम उसे वीडियो को देख नहीं है लेकिन इतना तो है कि हम कुछ और बोल रहे हैं और आप लोग कुछ और समझ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, राजद विधायक किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के अपग्रेड उच्च विद्यालय अहमदनगर मोधो में पदस्थापित शिक्षक ने स्कूली छात्र की पिटाई कर दी थी. 31 जुलाई 2024 को विधायक इजहार असफी इंसाफ करने के लिए स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपी शिक्षक को धमकी भरे लहजे में कहा कि दो दिन में जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे।