मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
22-Apr-2024 10:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार ने तेजस्वी यादव के जो दोस्त हैं जो नाजायज हैं। यह बातें हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है। सिन्हा से जब जांच एजेंसियों को लेकर सवाल किया गया तो ये ऐसी बातें बोल गए जो शब्दों की मर्यादा तोड़ती हुई नजर आती है। दरअसल, विजय सिन्हा से यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि ईडी, सीबीआई और आईटी भाजपा की जमाई हैं। उसके बाद इस पर पलटवार करते हुए कहा कि सिन्हा ने कहा कि इस देश में जितने गलत काम करने वाले हैं वो तेजस्वी के दोस्त हैं और वो नाजायज औलाद हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस देश के जितने नाजायज औलाद हैं आतंकवादी, भ्रष्टाचारी और अपराधी यह सब तुम्हारे (तेजस्वी यादव) यार हैं। तुम्हारे माता-पिता के किए गए पाप जनता की कमाई लूटने का जांच हो रहा है तो कोर्ट भी आदेश जारी कर रही है। उसके बाद जो कुछ बोलना गलत मानसिकता का प्रतीक है। ऐसे में तेजस्वी यदि एजेंसी पर सवाल उठा रहा है तो गलत बात है।
इसके आगे सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वो राजनीति का दुर्भाग्य है। जांच एजेंसी देश के संविधान के तहत काम कर रही है। इसके बाद भी इस तरह के भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भावना का प्रतीक है। यह लोग स्वार्थ से वशीभूत होकर अपवित्र गठबंधन बनाए हैं। तो जाहिर तौर पर वो अपनी अपवित्रता का प्रदर्शन किसी न किसी तौर पर दिखाएंगे।
उधर, इससे पहले पीएम मोदी के बयान को लेकर देश भर में सियासत तेज हैं। जिस तरह से पीएम ने यह कहा है कि देश की संपति पर एक ख़ास वर्ग के अधिकार की बात कांग्रेस करती थी उसके बाद विपक्ष के नेता इसको लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। इसके बाद विजय सिन्हा का यह बयान एक बार फिर से बिहार की सियासी सरगर्मी बढ़ा सकती है।