पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
03-Mar-2024 02:30 PM
By First Bihar
PATNA : पटना के गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि- ये वही गांधी मैदान है, जहां से हमने 2 लाख नौकरियां बांटी। आज सरकार अपने नाम पर पोस्टर लगवा रही है। नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए हैं, वो कहते थे कि इतनी नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा। हमारी सरकार बनी तो हमने 5 लाख नौकरियां दी। इसके साथ ही तेजस्वी ने आज RJD का नया फूल फॉर्म भी बताया है।
तेजस्वी ने कहा कि -अब राजद को कोई MY की पार्टी कहता है, मैं कहता हूं ये BAAP की पार्टी है। तेजस्वी RJD का मतलब समझाते हुए कहा- R से राइट्स, J से जॉब्स, D से डेवलपमेंट। आगे कहा कि मेरे पिता भाजपा के आगे कभी नहीं झुके, ना झुकेंगे। आप लोग मजबूत इरादे के साथ यहां आए हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं कि पुराने सभी रेली का रिकॉर्ड टूट गया है।
इसके आगे नेता विपक्ष ने कहा कि - मेरे चाचा तो पलटीमार है और मोदी जी झूठ बोलने के मैन्युफैक्चरर हैं, होलसेलर हैं। मोदी जी ने ना कोई कारखाना दिया, ना नौकरी दी। विशेष राज्य का दर्जा क्या ही देंगे। गोबर को गाजर का हलवा बता कर भाजपा के लोग परोस देते हैं। कल मोदी जी बोले मैं अपने पिता का नाम और काम क्यों नहीं गिनाता। मोदी जी जरा आज कान खोल के सुनिए। लालू जी ने ऐतिहासिक काम किया। 90 हज़ार करोड़ का मुनाफा UPA -1 में हुआ था। रेलवे को आज तक मुनाफा नहीं हुआ था, लालू जी ने दिलवाया। 10 साल में कितना मुनाफा हुआ ये बताइए।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि -हमलोग डरेंगे, झुकेंगे नहीं। जनता की लड़ाई में जनता के लिए लड़ेंगे। बीजेपी वाशिंग मशीन के साथ दुष्ट मशीन भी हो गई है। सभी पार्टियों का कूड़ा वहां जाता है। बीजेपी वालों ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाया है। एक साउंड माउंट है तो दूसरा लाउड माउन्ट हैं। बड़बोले हैं। पिछले 14 साल से चुनाव नहीं लड़े हैं। लड़े हैं तो राजद से जीते हैं। सम्राट चौधरी 5-5 साल में पार्टी बदलते हैं।