वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
19-Feb-2024 11:57 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज बजट पर चर्चा होनी है। इससे पहले प्रश्नकाल में गृह, सामान्य प्रशासन, वित्त, उद्योग, अल्पसंख्यक कल्याण, मंत्रिमंडल सचिवालय और गन्ना उद्योग विभागों से जुड़े सवालों के जवाब सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सदन के अंदर तारांकित प्रश्न करते हुए भाजपा विधायक ने महागठबंधन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि- क्या यह बात सही है कि दिसम्बर, 2023 में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 2021 के अनुपात में 2022 में कुल दर्ज हत्या के अपराध घटे हैं, जबकि बिहार में दर्ज हत्या के अपराध बढ़ें है, जो कि देश में दूसरे नम्बर पर है। इसके बाद जवाब के लिए गृह विभाग के प्रभारी मंत्री खड़े हुए और फिर जवाब दिया।
गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि- चाहे जो भी महीना हो और किसी तरह की घटनाएं हो कार्रवाई निरंतर प्रक्रिया है और यह चलती रहेगी और चलती भी है। इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि, बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। नंद किशोर यादव के स्पीकर बनने के बाद आज पहली बार उनकी अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में जानकारी दी कि बिहार में 326 अवैध कंपनियों पर मामले दर्ज हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।