ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / तेजस्वी आज खुद सुलझायेंगे पहेली : पुरानी दोस्त अलेक्सिस या किसी और के...

तेजस्वी आज खुद सुलझायेंगे पहेली : पुरानी दोस्त अलेक्सिस या किसी और के साथ बंधन में बंधने जा रहे?

09-Dec-2021 07:23 AM

DELHI : लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज अपने जीवन से जुड़ी सबसे बड़ी पहेली को सुलझाने वाले हैं. तेजस्वी यादव सगाई और शादी को लेकर जो सस्पेंस चल रहा है उसे तेजस्वी यादव आज खत्म करेंगे. लालू परिवार ने अब तक तेजस्वी यादव की सगाई और शादी के मसले पर चुप्पी साध रखी है. 


लेकिन तेजस्वी के कारण ही लालू यादव का सारा कुनबा दिल्ली में एक जुट हो चुका है. आज यह बात साफ हो जाएगी कि तेजस्वी अपने जीवनसाथी के तौर पर किसे चुनने जा रहे हैं. फर्स्ट बिहार ने बीती रात आपको यह जानकारी दी थी कि तेजस्वी यादव अपने पुराने मित्र अलेक्सिस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.


अलेक्सिस को लेकर क्या है चर्चा

तेजस्वी यादव और अलेक्सिस के बीच पुरानी दोस्ती बताई जाती है. चर्चा यह है कि साल 2015 में जब बिहार के अंदर महागठबंधन की सरकार बनी थी. उस वक्त तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के पद पर थे. इसी दौरान उनके और अलेक्सिस के बीच नजदीकियां बढ़ी हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है लेकिन आरजेडी और लालू परिवार के करीबियों के बीच यही चर्चा है कि तेजस्वी अलेक्सिस के साथ ही शादी करने वाले हैं. अलेक्सिस ईसाई धर्म से आती हैं और वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह एयर होस्टेस का काम कर चुकी हैं.


आज सगाई या शादी भी

तेजस्वी यादव की शादी यह सगाई को लेकर लालू परिवार का कोई भी सदस्य कुछ बोलने को तैयार नहीं है. सिंगापुर में रहने वाली तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य को छोड़ दें. तो बाकी किसी भी सदस्य में अब तक तेजस्वी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लालू यादव की बड़ी बेटी और तेजस्वी की सबसे बड़ी बहन मिशा भारती खुद इस बात को खारिज कर चुकी है कि आज सगाई होने वाली है ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या सगाई के साथ-साथ आज तेजस्वी शादी के बंधन में भी बन जाएंगे तेजस्वी यादव की सगाई होगी यह शादी आज यह स्पष्ट हो जाएगा. लेकिन इस आयोजन के लिए लालू परिवार ने बेहद चुनिंदा लोगों को बुलाया है. लालू परिवार के कई करीबियों को भी इस आयोजन के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है. हालांकि आज तेज तेजस्वी की शादी को लेकर सारा सस्पेंस खत्म हो जाएगा.