पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
30-Aug-2020 05:37 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव के लिए मुश्किल बनते नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप यादव हर हाल में अपने समर्थकों के लिए टिकट चाहते हैं। आज जब तेजप्रताप यादव अचानक पार्टी दफ्तर पहुंच गये और टिकट के दावेदारों से बायोडाटा लेने लेगे तो यह चर्चा शुरू हो गयी कि कहीं तेजप्रताप यादव 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह तेजस्वी यादव के लिए मुश्किल न बन जाएं।
अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिए तेजप्रताप ने जो तेवर दिखाया है उसपर जेडीयू ने चुटकी ली है। जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने ट्वीट में लिखा है कि-‘पटना प हुंचा तो खबर मिली कि अब बड़े तेजू को उम्मीदवार सर्वे का जिम्मा मिला है लालू जी के द्वारा-बधाई हो भाई, लोकसभा की कसर निकाल लेना आप, छोटे तेजू तो सुना है काॅरेंटीन है, अब मजा आएगा टाॅम एंड जेरी देखने में।
आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव आरजेडी के उम्मीदवारों के खिलाफ हीं प्रचार किया था और कई उम्मीदवार भी उतार दिये थे। इस चुनाव में आरजेडी का खाता नहीं खुला उसकी एक वजह तेजप्रताप यादव को भी माना जाता है। अब विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी की टेंशन बढ़ा दी है।