BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
27-Nov-2019 03:22 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: लालू यादव की पार्टी राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले पुराने समाजवादी नेता जगदानंद सिंह को लालू-राबड़ी के बड़े लाल तेजप्रताप यादव के घर पर जाकर भी हाजिरी लगानी पड़ी. वैसे तो जगदानंद को तेजस्वी की खास पसंद माना जा रहा है लेकिन आज राज खुला की प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले वे तेजप्रताप यादव के दरबार में जाकर दूध पी आये. यानि जगदानंद को लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव की साथ मिलेगा.
तेजप्रताप यादव ने खोला राज
राजद की राज्य पर्षद के सम्मेलन में आज जगदानंद सिंह को औपचारिक तौर पर राजद का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. सम्मेलन में न तो तेजस्वी यादव मौजूद थे और ना ही राबड़ी देवी. लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव जरूर मौजूद थे. तेजप्रताप यादव कार्यक्रम में हाजिरी लगा कर निकलना चाह रहे थे. लेकिन जगदानंद सिंह ने उनसे भाषण देने का आग्रह किया. अपने भाषण में तेजप्रताप यादव ने बताया कि जगदानंद सिंह को उन्होंने अपने आवास पर बुलाया था. वहां उन्हें देशा गाय का शुद्ध दूध पिलाया गया. इसके बाद जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने. तेजप्रताप की बातों का अर्थ वहां मौजूद लोग समझ गये. दरअसल तेजप्रताप यादव सार्वजनिक तौर पर ये कह चुके थे कि राजद के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे उन्हें पसंद नहीं है. इस दफे रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गयी और जगदानंद सिंह तेजप्रताप के घऱ जाकर दूध पी आये. जाहिर है नये प्रदेश अध्यक्ष को तेजप्रताप यादव का भी मार्गदर्शन हासिल होगा.
जगदानंद बोले-लालू के दोनों लाल एकजुट
अपने भाषण में जगदानंद सिंह ने भी लालू के दोनों लालों की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप एक हैं. लोग उनके बीच विवाद की झूठी खबर फैलाते हैं. दोनों में कोई मतभेद नहीं है. आज तेजस्वी झारखंड चुनाव को लेकर रांची में हैं तो तेजप्रताप उनकी ताजपोशी में आये.
तेजस्वी यादव की पसंद हैं जगदानंद
राजद के अंदरखाने में चर्चा यही है कि जगदानंद तेजस्वी यादव की खास पसंद हैं. तेजस्वी ने ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. हालांकि इस दफे तेजप्रताप यादव की पसंदगी का भी ख्याल रखा गया. जगदानंद को दोनों खेमों के बीच बैलेंस बना कर रखने में भी सक्षम माना जा रहा है.