ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

पापा के जन्मदिन पर पटनदेवी पहुंचे तेजप्रताप, पूजा-अर्चना कर मांगी सलामती की दुआ

पापा के जन्मदिन पर पटनदेवी पहुंचे तेजप्रताप, पूजा-अर्चना कर मांगी सलामती की दुआ

11-Jun-2020 10:32 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 73 वां जन्मदिन है. रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव के साथ आज उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव जन्मदिन के मौके पर मौजूद रहेंगे. तो वहीं बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पटना के पटनदेवी मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की.  

तेजप्रताप यादव ने मां को 73 दीपों की आरती की और अपने पिता लालू प्रसाद यादव की सलामती की दुआ मांगी. पूजा-अर्चना करने के बाद तेजप्रताप ने वहां दरिद्र नरायण भोज  कराया. 



बता दें कि इस से पहले तेजप्रताप यादव ने रात के बारह बजे ही ट्वीट कर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी थी. तेजप्रताप यादव ने लिखा था कि 'जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। miss you so much papa..'

वहीं उनकी बेटी राज लक्ष्मी यादव ने पापा को याद किया है. कहा कि हैपी बर्थ डे पापा और मिस यू. राजलक्ष्मी ने पापा की लंबी उम्र की कामना के साथ कहा कि लिखा है कि मेरे पापा बहादुर हीरो हैं. 

वहीं इस मौके पर राबड़ी देवी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है .  राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि आप पर भगवान की कृपा हमेश बनी रहे और आप स्वस्थ रहें.