बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Oct-2019 02:16 PM
PATNA: अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विरोध के बाद अचानक तेजप्रताप यादव को महुआ के लोगों की याद आई है. तेजप्रताप ने ट्वीट कर वहां के लोगों को एक खुशखबरी दी है.
जो वादा किया उसको निभाया
तेजप्रताप ने ट्वीट किया कि जो वादा किया वो निभाया है. हमारे निरंतर प्रयास के बदौलत महुआ में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति दे दी गयी है. जल्द महुआ में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होगा, अब महुआ के प्रतिभावान छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना नहीं होगा.
तेजप्रताप का किया था घेराव
पिछले माह ही एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेजप्रताप महुआ गए थे. इस दौरान महिला और पुरुषों ने उनको घेर लिया था और गांव में सड़क और विकास नहीं होने पर तेजप्रताप से कई सवाल किया था. लेकिन उस दौरान वह कुछ बोल नहीं पाए. सिर्फ वह तलाक केस के कारण अपने को बिजी बताकर निकल लिए थे. 2020 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. उससे पहले तेजप्रताप लोगों का गुस्सा कम करने का प्रयास कर रहे हैं.