Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-May-2020 06:00 PM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही लॉकडाउन के बीच दिल्ली में फंसे हो. लेकिन उनके बड़े भाई और लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव लगातार पटना में रहकर गरीबों को खाना खिला रहे हैं. तेजप्रताप लगातार अपनी रसोई के जरिए गरीबों तक फूड पैकेट्स बटवा रहे हैं. अपने सरकारी आवास के आसपास रहने वाले गरीबों की डिमांड पर वेजीटेरियन तेज प्रताप यादव ने आज चिकन बिरयानी बनवाई. तेज प्रताप यादव का झुकाव धर्म के प्रति हमेशा से देखने को मिला है और वह फिलहाल शाकाहारी हैं लेकिन इसके बावजूद वक्त खुद चिकन बिरयानी आज बनाते नजर आए.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि चिकन बिरयानी वह गरीबों की डिमांड पर बनवा रहे हैं. तेजप्रताप के आवास से पैकिंग कर चिकन बिरयानी गरीबों के बीच बांटी गई. इस बीच लालू के बड़े लाल ने एक और नया खुलासा कर डाला है. तेज प्रताप ने कहा है कि लोग खत्म होने के बाद वह अपने पिता लालू यादव के नाम पर रेस्टोरेंट की शुरुआत करने वाले हैं. लालू यादव भले ही चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रिम्स में इलाज करा रहे हो लेकिन उनके बेटे तेज प्रताप यादव रेस्टोरेंट के जरिए अपने पिता का नाम चर्चा में बनाए रखना चाहते हैं.
तेजप्रताप ने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी लालू रसोई कांसेप्ट को बरकरार रखेंगे. वह जल्द ही लालू रसोई नाम से रेस्टोरेंट खोलने जा रहे है और इसकी बकायदा फ्रेंचाइजी भी वे पूरे बिहार में देंगे और इस दौरान वे खुद हेड कुक बन के लालू यादव के तमाम पसंदीदा खाना बनाएंगे. लॉकडाउन में वह गरीबों को रोज खाना बनाकर बंटवा रहे है.