मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
16-Sep-2020 06:38 AM
PATNA : लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव के दिन आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले रघुवंश बाबू को लेकर तेज प्रताप यादव को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा और अब उन्हें पुलिस का नोटिस मिलने वाला है। दरअसल तेजप्रताप यादव को रांची पुलिस ने नोटिस भेजने का फैसला किया है। इस खबर के साथ तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
तेजप्रताप यादव को रांची पुलिस पिछले दिनों उनके रांची दौरे में क्वॉरेंटाइन के नियमों का पालन नहीं किए जाने को लेकर नोटिस भेजने जा रही है। तेजप्रताप यादव पिछले 27 अगस्त को रांची पहुंचे थे और वहां रिम्स पहुंचकर उन्होंने अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की थी। रांची पुलिस को 27 अगस्त की रात इस बात की जानकारी मिली थी कि तेजप्रताप यादव बिहार से आने के बाद होटल कैपिटल में रुके हुए हैं। कोरोना काल को देखते हुए झारखंड में होटल में ठहरने की व्यवस्था पर फिलहाल रोक है और तेजप्रताप यादव ने इन नियमों की अनदेखी की थी। 28 अगस्त को तेजप्रताप यादव के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया था और इसी मामले में उन्हें रांची पुलिस नोटिस भेजेगी।
तेजप्रताप यादव के खिलाफ रांची सदर के सीओ प्रकाश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। रांची पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तेजप्रताप यादव का पक्ष जानने के लिए उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। तेजप्रताप की तरफ से नोटिस का जवाब मिलने के बाद उनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अपने रांची दौरे को लेकर तेजप्रताप यादव पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को अपने दौरे को लेकर जानकारी दी थी लेकिन उनके ठहरने का वहां कोई इंतजाम नहीं किया आखिरकार वह होटल कैपिटल रेजिडेंसी में रुके थे।