ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब, जगदानंद बोले.. स्थापना दिवस समारोह छोड़कर इसीलिए चले...

तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब, जगदानंद बोले.. स्थापना दिवस समारोह छोड़कर इसीलिए चले गए तेज

05-Jul-2020 02:31 PM

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब है. पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर तेज प्रताप यादव भले ही 10 सर्कुलर से प्रदेश आरजेडी कार्यालय तक के साइकिल चलाकर पहुंचे हो. लेकिन तेज प्रताप के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर जगदानंद सिंह ने सफाई दी है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब थी लिहाजा वह कार्यक्रम में शामिल हुए बगैर वापस लौट गए.

जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेज प्रताप यादव ने खुद उन्हें इस बात की जानकारी दी कि तबीयत खराब होने के कारण वह घर वापस जा रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सहमति से ही तेज प्रताप यादव आरजेडी कार्यालय से वापस लौट गए.

यह पूछे जाने पर कि क्या तेज प्रताप यादव मुख्य मंच पर लगे पोस्टर से अपनी तस्वीर गायब होने से नाराज हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू और राबड़ी के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर इसलिए लगाई गई. क्योंकि वह हमारे नेतृत्व करता है जो संघर्ष करता है चेहरा उसी का सामने रहता है. बता दें कि तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ साइकिल चलाकर पार्टी दफ्तर पहुंचे थे. दोनों भाई ने एक साथ सरकार पर हमला भी बोला. लेकिन प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही तेज प्रताप का सारा उत्साह गायब हो गया. स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लगाए गए पोस्टर में लालू राबड़ी के अलावा केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर नजर आ रही थी. पोस्टर से अपनी तस्वीर गायब देखें तेज प्रताप यादव और ठिसुआ गए और फिर अचानक ही कार्यक्रम में शामिल हुए बगैर निकल गए.