ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

पार्टी और परिवार ने नहीं पूछा तो.. तेजप्रताप ने चुपके से ले ली आरजेडी की सदस्यता

27-Aug-2019 02:22 PM

By 2

PATNA : अपने अलग सियासी अंदाज के कारण पार्टी में हाशिए पर जा चुके लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आरजेडी की सदस्यता ले ली है। परिवार से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने जब तेजप्रताप को सदस्यता के लिए है नहीं पूछा तो आखिरकार उन्होंने चुपके से प्रदेश कार्यालय जाकर सदस्यता ले ली। https://youtu.be/_E6aYTVVKxM तेज प्रताप यादव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यालय सचिव चंदेश्वर सिंह से पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर केवल पटना के जिलाध्यक्ष देवमुनि यादव भी मौजूद थे। तेज प्रताप यादव का सदस्यता ग्रहण तामझाम से दूर था। सदस्यता लेने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रदेश मुख्यालय से रसीद भी लिया। आपको बता दें कि रविवार को तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित पार्टी के अन्य बड़े नेताओं को अपने हाथों से सदस्य बनाया था। विधायक होने के नाते तेज प्रताप यादव इस बैठक में मौजूद नहीं थे लेकिन हकीकत यही है कि पार्टी के किसी बड़े नेता और परिवार के किसी सदस्य ने तेज प्रताप यादव को सदस्य बनाने के लिए पूछा तक नहीं। लंबे इंतजार के बाद तेजप्रताप आखिर खुद मन मारकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यालय सचिव से सदस्यता ग्रहण की।