ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / तेजप्रताप ने राजद औऱ लालटेन का दामन छोड़ा: अब वे और उनके समर्थक...

तेजप्रताप ने राजद औऱ लालटेन का दामन छोड़ा: अब वे और उनके समर्थक बांसुरी बजायेंगे

23-Sep-2021 08:59 PM

PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राजद और लालटेन से अपना पल्ला झाड़ लिया है. अब वे बांसुरी चिह्न के सहारे लोगों तक जायेंगे. उसमें राजद का भी नाम नहीं होगा।


क्यों छोड़ा लालटेन और राजद का साथ 

दरअसल राजद के छात्र विंग से बेदखल किये गये तेजप्रताप यादव ने अपना संगठन बनाया है छात्र जनशक्ति परिषद्. उन्होंने अपने नये संगठन के लिए चुनाव चिह्न भी जारी कर दिया था. तेजप्रताप यादव ने हाथ में लिए लालटेन को छात्र जनशक्ति परिषद का चिह्न बनाया था. उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद के अपने लेटर पैड पर राजद का भी उल्लेख किया था. इस पर विवाद खड़ा हो गया था. लिहाजा तेजप्रताप यादव लालटेन और राजद से दूर हो गये हैं. 


अब तेजप्रताप के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद् ने अपना नया चिह्न बांसुरी को बनाया है.  हाथ में लालटेन वाले पुराने चिह्न को बदल दिया गया है. छात्र जनशक्ति परिषद् ने अपने पैड पर लिखे राजद शब्द को भी पैड से हटा दिया है. चर्चा ये है कि लालू प्रसाद के निर्देश पर तेजप्रताप ने ये बदलाव किया है. 


दरअसल तेजप्रताप अपनी छात्र जनशक्ति परिषद् का का विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की झारखंड इकाई का गठन किया है. संजय टाइगर को झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए समरोह आय़ोजित किया गया उसमें मौजूद तेजप्रताप के पीछे टंगे छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर पर बांसुरी का चिह्न दिख रहा है।


जिस लेटर पैड नयी नियुक्ति का एलान किया गया. उस पर राजद का नाम नहीं है. तेजप्रताप समर्थक कह रहे हैं कि तेजु भईया भगवान कृष्ण के महाभक्त हैं. वे बांसुरी भी बेहद सलीके से बजाते हैं. इसलिए छात्र जनशक्ति परिषद का नया चुनाव बांसुरी को बनाया गया है. 



news image