सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Mar-2022 05:23 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने इसे लेकर ट्विटर पर यह दावा किया है कि वे जल्द ही ऐसे चेहरों को बेनकाब करेंगे जिन्होंने उन्हें नासमझ समझने की भूल की है।
तेजप्रताप यादव ने जो ट्वीट किया है उसमें उन्होंने यह लिखा है कि अब वक़्त आ चुका है...एक बड़े खुलासे का,जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा...जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की।
हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो लिखा है उसकी राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है। लोगों की उत्सुकता बढ़ गयी है कि आखिर तेजप्रताप अब क्या करने जा रहे हैं। तेजप्रताप क्या बड़ा खुलासा करेंगे किन चेहरों को बेनकाब करेंगे। इस बात की चर्चा खूब हो रही है।
तेजप्रताप के ट्वीट को अब तक हजारों लोगों रिट्वीट कर दिया है। ऐसे में अब इंतजार इस बात का है कि तेजप्रताप अब किन चेहरों से नकाब उतारना चाहते हैं। अभी सबकी नजरें तेजप्रताप पर ही टिकी हुई है। तेजप्रताप के ट्विटर अकाउंट पर भी लोगों की नजरें बनी हुई है।
वक़्त आ चुका है...एक बड़े खुलासे का,जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा...जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 26, 2022